khetivyapar Banner
  • होम
  • IMD Rainfall Alert in Hindi: अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट, भार...

IMD Rainfall Alert in Hindi: अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट, भारी बारिश और बर्फबारी की है आशंका

IMD Rainfall Alert in Hindi: अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट, भारी बारिश और बर्फबारी की है आशंका
अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट, भारी बारिश और बर्फबारी की है आशंका

एक विशाल पश्चिमी तूफ़ान आज रात, 17 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। आज का मौसम, के अनुसार यह पूरे क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकती है।  

जानिए कैसा रहेगा मौसम अगले 5 दिनों का मौसम:

  1. 17 से 22 फरवरी, 2024 तक, जम्मू- कश्मीर- लद्दाख- गिलगित बाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।  
  2. 18 और 20 फरवरी को जम्मू- कश्मीर- लद्दाख- गिलगित- बाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग- अलग स्थानों पर और 20 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है। 
  3. 19 फरवरी को जम्मू- कश्मीर- लद्दाख- गिलगित बाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग- अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।  
  4. 18 फरवरी को जम्मू संभाग में, 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 18 से 20 फरवरी तक उत्तराखंड में अलग- अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।  
  5. पंजाब, हरियाणा- चंडीगढ़- दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 19 से 22 फरवरी तक अलग- अलग अवधि के साथ हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  
  6. 18 से 20 फरवरी तक पंजाब में और हरियाणा- चंडीगढ़- दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ बारिश, 19 और 20 फरवरी बिजली गिरने और 30- 40 किमी प्रति घंटे( 50 किमी प्रति घंटे तक की झोंकों के साथ) की गति तक चलने वाली तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। 
  7. 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग- अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।  
  8. पंजाब, हरियाणा- चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 से 20 फरवरी तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
     
लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें