khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather Today: 20 से 24 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश और भ...

Weather Today: 20 से 24 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश और भीषण गर्मी की चेतावनी, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

Weather Today: 20 से 24 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश और भीषण गर्मी की चेतावनी, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान
भीषण गर्मी की चेतावनी

देश में लगातार मौसम परिवर्तन देखने मिल रहा है, जैसे जैसे मानसून नज़दीक आने को रास्ता देख रहा है तो वहीँ गर्मी अभी अपनी चरम स्थिति पर काबिज़ बैठी है। इस दौरान मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमे भारी बारिश से भीषड़ गर्मी तक की जानकारी शामिल है। 

आईये जाने 20-24 मई का लेटेस्ट मौसम अपडेट Weather Today:

20 मई का मौसम: आज तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, असम और मेघालय में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, कोकण और गोवा सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का भी अनुमान है। मछुआरों को केरल, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका तट के आसपास के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, कई हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर चलने की स्थिति है। पश्चिम से पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी गर्मी का असर रहेगा। 

21 मई का मौसम: IMD अनुसार, तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की स्थिति जारी रहेगी। साथ ही तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है। बिहार और गोवा सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। 
पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति रहेगी। 

22 मई का मौसम: तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी वर्षा जारी रहेगी। पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में लू की लहर जारी रहेगी। 

23 मई का मौसम: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में लू की सम्भावना है। 

24 मई का मौसम: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी। पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में भीषण गर्मी की लहर जारी रहेगी। ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। मछुआरों को केरल, लक्षद्वीप, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें