khetivyapar Banner
  • होम
  • यूपी के 2 शहरों में 100 करोड़ से बनेंगे पशुचिकित्सा महाविद्य...

यूपी के 2 शहरों में 100 करोड़ से बनेंगे पशुचिकित्सा महाविद्यालय, जानें बजट के बड़े ऐलान

यूपी के 2 शहरों में 100 करोड़ से बनेंगे पशुचिकित्सा महाविद्यालय, जानें बजट के बड़े ऐलान
यूपी के 2 शहरों में 100 करोड़ से बनेंगे पशुचिकित्सा महाविद्यालय, जानें बजट के बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट 2024-25 पेश किया। इस दौरान राज्य की योगी सरकार ने कृषि क्षेत्र के साथ साथ दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसमें सरकार ने आने वाले समय में किसानों के लिए कुछ अहम योजनाएं चलाने की भी प्रतिबधता जताई। राज्य के दो शहरों में पशुचिकित्सा महाविद्यालय भी खोलने का एलान किया गया है। इससे कृषि क्षेत्र में विकास होने और किसानों को समृद्ध बनाने के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही किसानों के लिए खेती करना भी काफी आसान होगा। आइए जानते हैं इस बार के बजट में कृषि क्षेत्र के बारे में

सुधरेगा दुग्ध उत्पादन क्षेत्र:

  1. दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्जीवित करने की योजना हेतु 106 करोड़ 95 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  2. नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना हेतु 74 करोड़ 21 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।
  3. उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के अन्तर्गत प्रदेश में स्थापित होने वाले दुग्ध उद्योग की इकाईयों को प्रोत्साहन स्वीकृत किये जाने हेतु 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  4. जनपद मथुरा में 30 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता (विस्तारीकरण 01 लाख लीटर प्रतिदिन) के नवीन डेरी प्लान्ट के निर्माण हेतु 23 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

गोरखपुर और भदोही में बनेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय:

  1. गो संरक्षण एवं निराश्रित/बेसहारा गोवंश की समस्या के निराकरण हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में 303 वृहद गो-संरक्षण केन्द्र संचालित हैं।
  2. प्रदेश में लगभग 7,239 गोवंश आश्रय स्थल संचालित है। इन आश्रय स्थलों में शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में कुल 14 लाख 38 हजार गोवंशीय पशु संरक्षित किये गये हैं।
  3. पशुरोग नियंत्रण योजना हेतु 195 करोड़ 94 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 68 प्रतिशत अधिक है।
  4. जनपद गोरखपुर एवं भदोही में पशुचिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  5. जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना हेतु 78 करोड़ 55 लाख रूपये प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना है।
लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें