khetivyapar Banner
  • होम
  • वैशाखी तक मिल जाएगा पंजाब के किसानों को बर्बाद हुई फसलों का...

वैशाखी तक मिल जाएगा पंजाब के किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा! किसानों की राहत के लिए सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

वैशाखी तक मिल जाएगा पंजाब के किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा! किसानों की राहत के लिए सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
वैशाखी तक मिल जाएगा पंजाब के किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा! किसानों की राहत के लिए सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

रबी सीजन में अचानक मौसम के बदलाव से देशभर में लाखों किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। लाखों रुपए की फसल बर्बाद हो गई है। इससे पहले खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखा पड़ने से भी किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में अन्नदाता ने रबी की फसलों से उम्मीदें लगाई थीं। लेकिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की इच्छाओं पर पानी फिर दिया। अब हर राज्य के किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं पंजाब के किसानों के लिएराहत की खबर आई है। पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की है। CM भगवंत मान ने किसानों को वैशाखी पर 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। 

सीएम खुद देंगे चेक:  पंजाब में राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। सरकार ने किसानों से निश्चिंत रहने के लिए कहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि किसानों को मुआवजे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने वाली है। मौसम की मार से परेशान किसानों को सरकार बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को वैशाखी पर 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर मुआवजा राशि देगी। 14 अप्रैल तक किसानों के खाते में मुआवजे की राशि पहुंच जाएगी। सीएम मान ने कहा कि बारिश से किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। वह खुद भी किसानों को चेक देंगे।

वित्त मंत्री को भेजे जाएंगे खराब फसलों के सैंपल: किसानों को मुआवजा देने के साथ राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की लाखों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में राज्य सरकार इनके सैंपल केंद्रीय सरकार को भेजेगी। सीएम भगवंत मान ने यह घोषणा की है कि खराब हुई फसलों के सैंपल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा जाएंगे। सांसद चड्ढा ने राज्य के गावों की फसलों की स्थिति का मोयना किया। लिहाजा सांसद ने वित्त मंत्री को कई सैंपल भेजे भी हैं। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें