khetivyapar Banner
  • होम
  • Delhi Weather Update Today 07 March 2024 in Hindi, आज दिल्ली...

Delhi Weather Update Today 07 March 2024 in Hindi, आज दिल्ली में छाएंगे रहेंगे बादल, 13 मार्च को पश्चिमी हिमालयी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update Today 07 March 2024 in Hindi, आज दिल्ली में छाएंगे रहेंगे बादल, 13 मार्च को पश्चिमी हिमालयी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आज दिल्ली में छाएंगे रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की आशंका है, हालाँकि दिन में मौसम हल्का साफ भी होगा लेकिन यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगा, अनुमान है की तेज़ हवाएं अपनी उपस्थिति बनाये रखेगी। आज का मौसम, तापमान न्यूनतम 9 डिग्री से अधिकतम 25 डिग्री के बीच रहेगा,  दिल्ली के तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं है, परन्तु निरंतर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडी का माहौल बना हुआ है, रात को तापमान में गिरावट के कारण दिल्ली वासियों को यह महसूस ही नहीं हो रहा की, यह माह मार्च का है या जनवरी का।

13 मार्च को पश्चिमी हिमालयी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट:

पश्चिमी हिमालये और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फ़बारी से अभी हल्की राहत मिलना शुरू ही हुई थी की, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे 13 मार्च से पश्चिमी हिमालयी के क्षेत्रों में एक नए पश्चिमी डिस्टर्वेंस/ तूफ़ान दस्तक देने को रास्ता देख रहा है।
मौसम विभाग की माने तो यह कई उत्तरी हिमालयी राज्यों को प्रभावित करेगा। जिनका असर हमे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश में देखने मिलेगा। आज 7 मार्च गुरुवार सुबह 8 बजे भी इन्ही उत्तरी क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी की सुचना प्राप्त हुई। इस वर्ष 2024 में सबसे अधिक पश्चिमी तूफ़ान देखने मिल रहे है। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें