उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ़ बने रहने का पूर्वानुमान है, साथ ही आज शुष्क मौसम के चलते तापमान में कुछ खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की माने आज राजधानी लखनऊ में मौसम एकदम साफ़ रहेगा और धुप खिलेगी, वही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज करने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी मौसम शुष्क और साफ़ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में, एक पश्चिमी विक्षोभ या पश्चिमी डिस्टर्बेंस के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
दिल्ली में आज 11 मार्च सोमवार को मौसम साफ़ रहेगा और तेज़ धुप के साथ दिन की शुरुवात होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गरम दिनों की शुरुवात होनी शुरू हो गई है, कल से तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने मिली है। दिल्ली में आज का मौसम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से अधिकतम तापमान 29 डिग्री देखने मिल सकता है। नई दिल्ली में आज का AQI 261 दर्ज किया गया। आज दिल्ली NCR के इलाकों में भी मौसम साफ़ रहेगा। 13 मार्च को दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में, एक पश्चिमी डिस्टर्बेंस के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना रहेगी।
कल से तापमान में बदलाव के चलते मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई जगह मार्च माह के अबतक के सबसे गरम दिन महसूस हुए। इनमे से भोपाल,अहमदाबाद मुंबई, जयपुर समेत कई शहर शामिल है।