khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather today: कहीं बारिश तो कहीं लू की संभावना, जाने उत्तर...

Weather today: कहीं बारिश तो कहीं लू की संभावना, जाने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के मौसम का हाल, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Weather today: कहीं बारिश तो कहीं लू की संभावना, जाने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के मौसम का हाल, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
कहीं बारिश तो कहीं लू की संभावना

मई के महीने में देश के कई हिस्सों में मौसम का अलग अलग पैटर्न देखने मिल रहा है, जहाँ कभी बारिश, तो कभी लू की स्थिति लगातार देखी जा रही है। इस बीच अब उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में 16 मई से लू की सम्भावना बनती देखी जा रही है, हालाँकि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश के आसार बने हुए है। आईये जाने इन राज्यों में आज कैसा मौसम रहने वाला है: 

मध्य प्रदेश में आज का मौसम MP Weather: 

भोपाल में आज का मौसम, इंदौर, जबलपुर: मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में आंशिकतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की सम्भावना है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी और बिजली की आशंका है।यहाँ आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त जबलपुर में भी मौसम लगभग यही रहेगा।
इसके अतिरिक्त उज्जैन, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने की स्थिति है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम UP Weather:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक 16 मई से उत्तर प्रदेश के कानपूर, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे कई अन्य मुख्य ज़िलों में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।
लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आसमान और मौसम साफ और शुष्क रहेगा,   , साथ ही यहाँ आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें