khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 08 June: दिल्ली में बारिश और आंधी चलने की आशंक...

Aaj Ka Mausam 08 June: दिल्ली में बारिश और आंधी चलने की आशंका, यूपी में चलेगी लू, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 08 June: दिल्ली में बारिश और आंधी चलने की आशंका, यूपी में चलेगी लू, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने मिल रहे हैं। साथ ही पिछले कुछ दिनों से देशभर के तापमान में गिरावट आई है, जिससे पहले के मुकाबले गर्मी में अब थोड़ी राहत देखी जा रही है। मौसम विभाग IMD के अनुसार आज 8 जून को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गर्मी में कुछ कमी देखने मिलेगी और मानसून का माहौल बनता नज़र आएगा। हालाँकि आज उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में अभी भी हीटवेव चलने की स्थिति है। 

राजधानी दिल्ली में आज कैसा होगा मौसम:

IMD के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज़ धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के लगभग दर्ज किया जा सकता है। अनुमान है की दिल्ली में इस हफ्ते हीटवेव दोबारा दस्तक दे सकती है।

उत्तरप्रदेश में आज चलेगी हीटवेव: मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देखा जाए तो उत्तरप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज 8 जून को लू की स्थिति बनी रहने की संभवाना है। यूपी के चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हरीमपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई ज़िलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।  

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ़ रहेगा साथ ही कल से हीटवेव का सिलसिला यहाँ शुरू हो सकता है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें