khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather MP Today: इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत इन जिलों में...

Weather MP Today: इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत इन जिलों में 45 डिग्री पंहुचा पारा, पढ़े मध्यप्रदेश के मौसम की पूरी रिपोर्ट

Weather MP Today: इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत इन जिलों में 45 डिग्री पंहुचा पारा, पढ़े मध्यप्रदेश के मौसम की पूरी रिपोर्ट
इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत इन जिलों में 45 डिग्री पंहुचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर, इंदौर में आज का मौसम, उज्जैन, भोपाल, शिवपुरी, नीमच, खंडवा में तापमान का पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, इस दौरान इन शहरों में आज भीषड़ गर्मी और लू की स्थिति भी बनती दिख रही है। जानिए मध्यप्रदेश के इन मुख्य शहरों में आज 20 मई को मौसम कैसा रहने वाला है।

भोपाल में आज का मौसम Bhopal Weather Today:

  1. आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आसमान साफ रहेगा और तेज़ गरम हवाएं चलने की सम्भावना है। IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक होने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 
  2. इंदौर का मौसम: इंदौर में आसमान साफ रहेगा और तेज़ गरम चलने वाली हवाओं की सम्भावना है। IMD के कहना है, आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 
  3. ग्वालियर का मौसम: ग्वालियर  में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान साफ रहेगा और भीषड़ गर्मी की सम्भावना है। 
  4. उज्जैन का मौसम: महाकाल की नगरी उज्जैन में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान साफ रहेगा और भीषड़ गर्मी की सम्भावना है। 
  5. जबलपुर का मौसम: जबलपुर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है, साथ ही हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना भी है, यहाँ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है। 
  6. छिन्दवाड़ा का मौसम: छिन्दवाड़ा में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है, यहाँ आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। 
  7. सतना का मौसम: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना भी है, यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है। 

आपको बता दें की, मौसम विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की सूचना जारी की है। 
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें