khetivyapar Banner
  • होम
  • Heat Wave Alert In Rajasthan: राजस्थान में 48 डिग्री से अधिक...

Heat Wave Alert In Rajasthan: राजस्थान में 48 डिग्री से अधिक पंहुचा तापमान, इन शहरों में लगातार हीटवेव का अलर्ट

Heat Wave Alert In Rajasthan: राजस्थान में 48 डिग्री से अधिक पंहुचा तापमान, इन शहरों में लगातार हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान के आसमान से बरस रहे हैं अंगारे

भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान शुक्रवार को भी लगातार लू की चपेट में रहा। अनुमान है की आज 24 मई, राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, बाड़मेर में कल तापमान 48 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। वहीं उत्तर भारत के आठ राज्यों में इस समय पारा लगातार 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है साथ ही गुजरात में भी तापमान का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। वहीँ  उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत पुरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू की चपेट में बना हुआ है, इन क्षेत्रों में लोग लू और हीटवेव के कहर से बेबस नजर आ रहे हैं। 

जानिए राजस्थान में आज मौसम की जानकारी:

  1. जयपुर:  राजधानी जयपुर में आज का मौसम साफ और भीषड़ गर्मी की लहर चलेगी। आज यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  2. उदयपुर: आज उदयपुर में मौसम साफ और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  3. चित्तौरगढ़: चित्तौरगढ़ में हीटवेव का सिलसिला जारी रहेगा साथ ही अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  4. बीकानेर: आज हीटवेव का सिलसिला बना रहेगा, साथ ही तेज़ गरम हवाएं चलने की सम्भावना है, यहाँ अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है।
  5. अजमेर: अजमेर में आज तेज़ गरम हवाएं चलने की सम्भावना है, यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।
  6. कोटा: आज हीटवेव का सिलसिला बना रहेगा, यहाँ अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है।
     
लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें