khetivyapar Banner
  • होम
  • Protect Crop in Hindi | फसल को जानवरों से बचाने के ये तरीके...

Protect Crop in Hindi | फसल को जानवरों से बचाने के ये तरीके जान लें किसान, नहीं होगा नुकसान

Protect Crop in Hindi | फसल को जानवरों से बचाने के ये तरीके जान लें किसान, नहीं होगा नुकसान
फसल-को-जानवरों-से-बचाने-के-ये-तरीके-जान-लें-किसान-नहीं-होगा-नुकसान

जीतोड़ मेहनत करके फसल उगाने वाले किसानों के सामने एक बड़ी समस्या आती है कि जंगली और छुट्टा जानवरों से अपनी फसल को वे कैसे बचाएं। आमतौर पर किसानों की फसलों को जानवर ही अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनको अपनाकर किसान अपनी फसलों को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं तरीकों के बारे में...

बायो-लिक्विड स्प्रे है मददगार:

आवारा पशुओं और नीलगाय की समस्या को हल करने के लिए बायो-लिक्विड स्प्रे बेहद मददगार साबित हो सकता है। अगर आप इस स्प्रे का छिड़काव अपनी खेतों में करेगें तो आवारा और छुट्टा पशु और जंगली जानवर आपके खेतों के आस-पास भी नहीं आएंगे। वहीं इसे फसल में छिड़कने से कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि इसके इस्तेमाल से फसल से कीड़े- मकोड़े भी खत्म हो जाते हैं।

औषधीय पौधों से दूर भागेंगे जानवर:

जानवरों की समस्या से निजात पाने के लिए किसान खेत की मेड़ों के आसपास किसान औषधीय पौधों को लगा सकते हैं क्योंकि औषधीय पौधों को जानवर खाना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही औषधीय पौधों के सुगंध से भी जानवर खेतों में नहीं आते हैं। ऐसे में मेड़ों के किनारे औषधीय पौधों के लगाने से किसानों का मुनाफा भी होता है और फसल भी सुरक्षित रहती है।

मट्ठा प्याज भी है काम का:

किसान अपनी फसलों पर चार किलो मट्ठे में छिला हुआ प्याज, बालू के साथ मिलाकर अपनी फसलों पर छिड़काव कर सकते हैं। इस घोल के गंध से जानवर आपके खेतों के आसपास भी नहीं आएगी। इसके अलावा लहसुन से बने पेस्ट को भी आप खेतों में छिड़क सकते हैं। लहसुन के गंध से भी पशु खेतों में नहीं आते हैं। इन सभी उपायों से आप अपनी फसलों को पशुओं के आतंक से बचा सकते हैं।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें