khetivyapar Banner
  • होम
  • देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश की च...

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश की चेतावनी: IMD की रिपोर्ट देश के

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश की चेतावनी: IMD की रिपोर्ट देश के

देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भीषड़ गर्मी पड़ रही है, ऐसे में के कई इलाकों पर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 19 मई को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू का अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ देश के दक्षिणी राज्यों जैसे तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश और बिजली की सम्भावना है।

लगातार बनी है इन राज्यों में गर्मी की स्थिति

IMD अनुसार आज, 19 मई को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तापमान का पारा और बढ़ सकता है वहीँ गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की सम्भावना बनी हुई है। 
साथ ही कोंकण और गोवा समेत उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गर्म और नमी का मौसम रहने की संभावना है। आज से बिहार, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में रात्रि में मौसम अधिक गरम महसूस होगा।

अगले 24 घंटे इन इलाकों में बारिश-बिजली का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ इलाकों में और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने के साथ कुछ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
इसके अतिरिक्त आपको बता दें की, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में अभी आगे बढ़ने का अनुमान है।  
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें