khetivyapar Banner
  • होम
  • Monsoon Update: मानसून की बारिश से दिल्ली, उत्तर प्रदेश में...

Monsoon Update: मानसून की बारिश से दिल्ली, उत्तर प्रदेश में राहत, जाने आज का मौसम

Monsoon Update: मानसून की बारिश से दिल्ली, उत्तर प्रदेश में राहत, जाने आज का मौसम
मानसून की बारिश ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत

देश के लगभग सभी इलाकों में बारिश से राहत मिलना शुरू हो गई है। इस समय दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि  देश के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में मानसून आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों से होकर मॉनसून अब उत्तरप्रदेश के पूर्व दक्षिणी के स्थानों तक पहुंच गया है साथ ही अब कभी भी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह प्रवेश कर सकता है। इन दिनों हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और आसमान में काले बादलों का डेरा छाया रह सकता है। मौसम तापमान की बात करें तो आगामी एक हफ्ते में सबसे कम तापमान 31° रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा लेकिन मथुरा और आगरा में अधिकतम तापमान से 3 से 4 डिग्री तापमान और बढ़ने की सम्भावना है।

जाने दिल्ली में आज का मौसम Delhi Weather Today:

राजधानी दिल्ली की बात की जाये तो यहां हल्की बारिश के कारण धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली में भी पिछले 2 4 दिनों से हल्की छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है जो मानसून को आते दर्शा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अगले 4 दिन बारिश और तेज़ हवाओं वाली आंधी चलने का अलर्ट है। साथ ही  29 और 30 जून को भी दिल्ली में आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी है। इसके अलावा यहाँ तापमान में भी गिरावट देखने मिल रही है और उम्मीद है की तापमान में लगातार देखने मिलेगी।  आज 25 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अनुमान है की अधिकतम तापमान इस महीने गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और महीने के अंत तक दिल्ली में पूरी तरह मानसून भी दस्तक दे देगा।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें