khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार में 17 जून तक रेड अलर्ट ज...

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार में 17 जून तक रेड अलर्ट जारी, जाने आपके शहर में कैसा है मौसम

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार में 17 जून तक रेड अलर्ट जारी, जाने आपके शहर में कैसा है मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 जून तक रेड अलर्ट

देश में बढ़ती हुई गर्मी को देख, मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे उत्तर भारत में फिलहाल हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी। उत्तरप्रदेश और बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, साथ ही 17 जून तक यहाँ रेड अलर्ट जारी है। लखनऊ में लगातार बढ़ते तापमान और लू की चपेट में आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IMD की जानकारी के मुताबिक, मॉनसून की धीमी चाल के कारण देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के मौसम से राहत मिलने की कोई सम्भावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में आज 14 जून का मौसम:

  1. लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज का मौसम एकदम साफ और भीषड़ गर्मी और हीटवेव चलने की सम्भावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  2. कानपूर: कानपूर: आज कानपूर में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD अनुसार, आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है। 17 जून तक यहाँ तापमान 45 से 47 डिग्री तक रहने की आशंका है। 
  3. वाराणसी: IMD का कहना है की आज वाराणसी  में लू की सम्भावना है साथ ही अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  4. अयोध्या: अयोध्या में गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी, यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगले चार दिनों तक इन राज्यों भीषण गर्मी का अनुमान: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब में आज का मौसम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले चार दिन तक तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें