khetivyapar Banner
  • होम
  • Krishi Vibhag Bharti in Hindi: भारतीय कृषि विभाग में निकली 5...

Krishi Vibhag Bharti in Hindi: भारतीय कृषि विभाग में निकली 5360 पदों की भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है योग्यता, आइए Khetivyapar पर जानें

Krishi Vibhag Bharti in Hindi: भारतीय कृषि विभाग में निकली 5360 पदों की भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है योग्यता, आइए Khetivyapar पर जानें
भारतीय कृषि विभाग में निकली 5360 पदों की भर्ती

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने हाल ही में भारतीय कृषि से सम्बंधित 5360 पदों के चयन की घोषड़ा की है। इस द्वारन यह हज़ारों लोगों को कृषि सम्बंधित सेवाओं में रोज़गार का अवसर प्रदान करने के तरफ ICAR का  यह बड़ा कदम है।  भारतीय कृषि भर्ती के लिए बहुत जल्द ही आवेदन फॉर्म भरने शुरू होंगे। अनुमान है की यह मध्य अप्रैल से मई के बीच शुरू होंगे। आईये जाने क्या है इसके लिए योग्यता और कैसे ऑनलाइन करें आवेदन, जैसे कई और सवाल, यहाँ हम आपको देंगे इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी।  

भारतीय कृषि भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी:

  1. विभाग: आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
  2. भर्तियां: कृषि सम्बंधित विभिन्न पदों के लिए
  3. कुल पद: 5360
  4. शुरू होने की तिथि : अप्रैल-मई 2024
  5. आधिकारिक वेबसाइट: https://icar.org.in/

कृषि भर्ती में क्या है आयु की सीमा का मानदंड:

  1. इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु- 35 वर्ष रखी गई है। इसके अतिरिक्त भर्ती 2024 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी है।
  2. कृषि भर्ती हेतु आवेदन शुल्क
  3. इस भर्ती हेतु सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100/- रुपए का भुगतान करेंगे। 
  4. वही एससी/एसटी: 0/- रुपए अर्थात इन्हे कोई भुगतान नहीं करना है। 
  5. भुगतान करने का माध्यम - आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान, यूपीआई के माध्यम से इसका भुगतान कर सकते है। 

जानिए कृषि भर्ती हेतु क्या है योग्यता की पात्रता:

अगर आप भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में कक्षा 10  हाई स्कूल परीक्षा से उत्तीर्ण है तो आप आवेदन कर सकते है।
इसके अतिरिक्त अगर आप भारत में किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त है तो आप आवेदन कर सकते है।
इसके अलावा अधिक पात्रता विवरण की जानकारी के लिए ICAR की अधिसूचना पढ़ें।

ये भी पढ़ें... यूपी में 15 अप्रैल से मुर्गीपालन की ट्रेनिंग शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन, आइए Khetivyapar पर जानें

जानिए भारतीय कृषि भर्ती 2024 का आवेदन पत्र ऑनलाइन कैसे भरें:

  1. सबसे पहले आपको भारतीय कृषि भर्ती फॉर्म भरने के लिए आपको आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान https://icar.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको नोटिफिकेशन बार में नोटिफिकेशन पर क्लिक करके पूरा नोटिफिकेशन पढ़ना होगा। जिससे एक सामान्य सुचना आपको पता चल जाये।
  3. फिर आप मेनू बार में रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें और अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करके आगे बढे।
  4. इसके बाद आप स्वयं को रजिस्टर करने के लिए रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद इसमें लॉगइन करना होगा।
  6. लॉगइन बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जायेगा, अब आपको इसे अपनी जानकारी अनुसार इसे भरना होगा।
  7. पूरा फॉर्म भरने के बाद अपनी फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड करके, फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  8. इस फॉर्म का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और फिर इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखना होगा।

इस द्वारन आपका फॉर्म ऑनलाइन आप स्वयं भर कर आवेदन कर सकते है। हमारी कोशिश आपको जानकारी पहुँचाना था धन्यवाद।  

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें