khetivyapar Banner
  • होम
  • Maharashtra weather Today: महाराष्ट्र के इन इलाकों में बारिश...

Maharashtra weather Today: महाराष्ट्र के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम अपडेट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Maharashtra weather Today: महाराष्ट्र के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम अपडेट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
महाराष्ट्र के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

देश में जहाँ कई जगह गर्मी और लू का प्रकोप जारी है वही दूसरी और महाराष्ट्र में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कल 13 मई को मुंबई में हुई अचानक तेज़ बारिश और आंधी से कई बड़ी दिक्कतें पैदा हुई। खबर अनुसार पता चला है की कल मुंबई में तेज़ आंधी तूफ़ान चलने से एक होर्डिंग बोर्ड गिरने के कारण एक हादसा हुआ जिससे कुछ लोग घायल हुए है।  इस दौरान मुंबई समेत कई अन्य शहरों का मौसम के मिज़ाज़ में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में आज का मौसम, राजधानी मुंबई समेत नासिक, औरंगाबाद, अकोला, अहमदनगर, पुणे, नागपुर, जलगांव जैसे कई अन्य शहरों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश और बिजली का मौसम बने रहने की सम्भावना है। 

महाराष्ट्र में आज का मौसम Maharashtra weather Today: 

  1. मुंबई में आज का मौसम: राजधानी मुंबई में आज 14 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवाएं चलने की सम्भावना है। इसके अलावा आज यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  2. पुणे में आज का मौसम: आज 14 मई को पुणे में बादल छाए रहेंगे साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश और बिजली की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।
  3. नागपुर में आज का मौसम: नागपुर में आज 14 मई को तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 
  4. औरंगाबाद में आज का मौसम: औरंगाबाद में आज को तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 


 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें