khetivyapar Banner
  • होम
  • Uttar Pradesh Weather Update Today 04 March 2024 in Hindi, उ...

Uttar Pradesh Weather Update Today 04 March 2024 in Hindi, उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज का मौसम

Uttar Pradesh Weather Update Today 04 March 2024 in Hindi, उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज का मौसम
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज का मौसम

कल उत्तरप्रदेश के लखनऊ, कानपूर, बस्ती, फतेहगढ़ और जालौन में ओलावृष्टि देखने को मिली, साथ ही कई जगह बारिश का प्रकोप भी देखने को मिला। आज 4 मार्च सोमवार को मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए बताया है की तेज़ गति से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि और हलकी बारिश की सम्भावना है। लखनऊ में आज मौसम में सुबह कोहरे के साथ ठन्डे दिन की शुरुवात होगी, पर जैसे जैसे दिन चढ़ेगा आसमान में बादल छाए रह सकते है। आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिकतम तापमान 26 डिग्री हो सकता है।   

दिल्ली में आज का मौसम और दिल्ली में आज का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI:

दिल्ली में आज का मौसम जानकारी के अनुसार आसमान मुख्यता साफ रहेगा, हालाँकि बीच-बीच में हलके बादल छाए रह सकते है। दिल्ली और नॉएडा में आज न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। सोमवार को दिल्ली में वायु गुडवत्ता ऐ.क्यू.आई की शुरुवात ख़राब हुई है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में ऐ.क्यू.आई की स्थिति बहुत ख़राब दर्ज की गई। नई दिल्ली में 147, नॉएडा में 220, रोहिणी में 193, गुरुग्राम में 171 AQI  है। वही आज ग़ाज़ियाबाद, फरीदाबाद, गुडगाँव में भी मौसम में हलके कोहरे के साथ साफ़ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत अन्य शहरों में अब हलके गरम दिन की शुरुवात भी जल्द देखने को मिल सकती है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें