khetivyapar Banner
  • होम
  • Pusa Krishi Vigyan Mela 2024 in Hindi: इस बार खास रहेगा पूसा...

Pusa Krishi Vigyan Mela 2024 in Hindi: इस बार खास रहेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, 28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा आयोजन

Pusa Krishi Vigyan Mela 2024 in Hindi: इस बार खास रहेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, 28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा आयोजन
इस-बार-खास-रहेगा-पूसा-कृषि-विज्ञान-मेला

किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त करने और बीज-फसल के बारे में सहायता करने के लिए, दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी पूसा में कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार किसानों के लिए इस मेले में कई काम की चीज़ें हैं। इस बार मेले की थीम है कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान।

इस बार खास होगा मेला:

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी पूसा फसलों और तकनीक को लेकर शोध करता रहता है। साथ ही किसानों को इन सब जरूरी चीजों की जानकारी देता रहता है, ताकि किसान इन्हें अपनाकर समृद्ध बन सकें। इसी क्रम में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन भी करता है। इस बार का 3 दिवसीय यह मेला दिल्ली में होगा। इसका शुभारंभ कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। यह भी जानकारी दी गई है कि इस बार मेले में किसानों को कई तरह के खास बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

धान के दिए जाएंगे बीज:

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पूसा संस्थान की ओर से कई फसलों की उन्नत प्रजातियां विकसित की जाती हैं। साथ ही हर साल इनके बीज किसानों को दिए जाते हैं। उनका कहना है कि इसी क्रम में इस साल किसानों को धान की नई किस्मों के बीज दिए जाएंगे। इन नई किस्मों में ये शामिल हैं- पूसा बासमती 112, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1850, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1728 और पूसा बासमती 1692. किसानों को इन सभी के बीज इस मेले में उपलब्ध होंगे।

ऑनलाइन कर सकते हैं बीज की बुकिंग:

पूसा संस्थान ने इस साल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए भी बीज देने की व्यवस्था की है। इसके लिए किसानों को संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाना होगा और बुकिंग करनी होगी। किसान इच्छानुसार किसी भी किस्म की कितनी भी बीज की मात्रा को बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के समय ऑनलाइन पैसे भी चुकाए जा सकते हैं। पेमेंट करने पर एक रसीद नंबर मिलेगा जिसे मेले में लगे काउंटर पर दिखाने से बीज मिल जाएंगे।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें