khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam: गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, IMD ने...

Aaj Ka Mausam: गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, IMD ने मानसून को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, IMD ने मानसून को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी बारिश
IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

देश के अधिकांश राज्यों में भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है, साथ ही कई जगह पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस तरफ उत्तरी भारत के लोग भीषड़ गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहें हैं, तो दूसरी तरफ दक्षिणी भारत में मूसलाधार मानसूनी बारिश जारी है। इस दौरान मौसम विभाग (IMD) ने देश में मानसून को लेकर ने एक खबर जारी की है। जिसमे आईएमडी ने कहा है कि 1 जून से मानसून की शुरुआत के बाद से पुरे देश में सामान्य से 20 फीसदी के लगभग कम बारिश हुई है। देश में मानसून का मौसम पहुंचने के बाद अब यह धीमी गति से चल रहा है। इस कारण जून महीने में कुल बारिश होने का औसत से कम अनुमान है। मौसम विभाग के अवलोकन द्वारा 12 से 18 जून के बीच मानसून में कोई खास प्रोग्रेस नहीं देखने मिला है।

इन राज्यों में हो गई मानसून की शुरुवात:

मौसम विभाग के अनुसार गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, उप-हिमालयी पश्चिमबंगाल और सिक्किम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों  के  हिस्सों में मानसून पहुंच गया है, साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में, छत्तीसगढ, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में, और मध्यप्रदेश, बिहार में हल्की बारिश दिखना शुरू हो गई है।

इन क्षेत्रों में जल्द ही पहुंचेगा मानसून: मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र में आज का मौसम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र, बिहार और झारखंड में पहुंच सकता है। हालाँकि, IMD ने बताया है कि भारत में धीमी गति से मानसून अपनी चाल आगे बढ़ा रहा है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें