khetivyapar Banner
  • होम
  • खरीफ फसल की बुवाई 1031 लाख हेक्टेयर का नया रिकॉर्ड, धान-दलहन...

खरीफ फसल की बुवाई 1031 लाख हेक्टेयर का नया रिकॉर्ड, धान-दलहन में जबरदस्त वृद्धि

खरीफ फसल की बुवाई 1031 लाख हेक्टेयर का नया रिकॉर्ड, धान-दलहन में जबरदस्त वृद्धि
खरीफ फसल की बुवाई में इस साल जबरदस्त वृद्धि

भारत सरकार द्वारा कृषि और किसान कल्याण विभाग ने 20 अगस्त, को खरीफ फसलों के तहत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति का नवीनतम डेटा जारी किया है। इस वर्ष कई विभिन्न फसलों के अंतर्गत क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 

जारी रिपोर्ट के अनुसार, खरीफ फसलों के तहत 2023 में इसी माह को दर्ज कुल बुआई क्षेत्र 1010 लाख हेक्टेयर थी, जो अब इस वर्ष 2024 में कुल 1031 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। भारत में यह वृद्धि कृषि क्षेत्र में बढ़ती गति को दर्शाती है।

आपको बता दें, खरीफ फसलों में प्रमुख धान की बुआई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें अब तक 369.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 349.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज था। यह वृद्धि धान की खेती को बढ़ावा देने वाले अनुकूल परिस्थितियों और सरकारी समर्थन को दर्शा रही है।

दलहन तिलहन की फसलों के क्षेत्रफल में भी वृद्धि:

वहीं, दलहन के तहत भी क्षेत्र में वृद्धि हुई है, जिसमें 120.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष 113.69 लाख हेक्टेयर था। प्रोटीन युक्त फसलों की बढ़ती मांग को पूरा करने में यह वृद्धि महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार, मोटे अनाज के तहत 181.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की बुआई की गई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह क्षेत्र 176.39 लाख हेक्टेयर था। इस प्रवृत्ति से देश में मुख्य अनाज के उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त तिलहन, जो एक अन्य महत्वपूर्ण फसल समूह है, जिसमे 186.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की बुआई की गई है, जो पिछले वर्ष के 185.13 लाख हेक्टेयर की अपेक्षा से थोड़ा अधिक है। तिलहन की खेती में लगातार वृद्धि देश की खाद्य तेलों पर आयात निर्भरता को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।

फसलवार बुआई क्षेत्र (2024 और 2023 की तुलना):
 

क्रम संख्या        फसल  बुआई क्षेत्र 2024 (लाख हेक्टेयर)  बुआई क्षेत्र 2023 (लाख हेक्टेयर)
1      धान      369.05      349.49
2      दलहन      120.18     113.69
a      अरहर      45.78      40.74
b      उड़द      28.33      29.52
c      मूंग      33.24      30.27
d     कुल्थी      0.20      0.24
e      मोठ      8.95      9.28
f      अन्य दलहन 3.67      3.63
3   श्री अन्ना एवं मोटे अनाज 181.11 176.39
a      ज्वार      14.62      13.75
b      बाजरा      66.91      69.70
c      रागी      7.56      7.04
d      छोटे बाजरा   4.79      4.66
e      मक्का      87.23      81.25
4      तिलहन      186.77      185.13
a      मूंगफली      46.36      42.61
b      सोयाबीन      125.11      123.85
c      सूरजमुखी      0.70      0.65
d      तिल      10.55      11.35
e      रामतिल      0.27      0.24
f      अरंडी      3.74      6.38
g      अन्य तिलहन  0.04      0.05
5      गन्ना      57.68      57.11
6     जूट एवं मेस्ता 5.70      6.56
7      कपास      111.07      122.15

 
कुल            1031.56       1010.52 

 

नोट: कुल्थी (कुलथ) और तिल की बुआई में मामूली परिवर्तन हुआ है।

 

 

 

 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें