khetivyapar Banner
  • होम
  • MP के किसानों का होगा फायदा: MSP पर मूंग खरीदेगी सरकार, किसा...

MP के किसानों का होगा फायदा: MSP पर मूंग खरीदेगी सरकार, किसानों की इनकम बढ़ेगी

MP के किसानों का होगा फायदा: MSP पर मूंग खरीदेगी सरकार, किसानों की इनकम बढ़ेगी
MP के किसानों का होगा फायदा: MSP पर मूंग खरीदेगी सरकार, किसानों की इनकम बढ़ेगी

देशभर में किसानों के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिससे किसानों को फायदा होगा। गर्मी आने के साथ रबी फसलों की कटाई शुरू हो गई है। किसान इन फसलों को मंडी तक भी पहुंचाने लगे हैं, ऐसे में केंद्र सरकार पूरे देश में गेहूं खरीद रही है। वहीं एमपी सरकार ने मूंग की दाल को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

किसानों के फायदे की बात: मध्य प्रदेश में मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए एक जरूरी खबर आई है। राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। एमएसपी पर मूंग की बिक्री करने के इच्छुक किसान खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले किसानों की मूंग 4000 रुपये प्रति क्विंटल खरीद ली जाती थी। अब राज्य सरकार ने उसका भाव बढ़ाकर 7275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। प्रति ​क्विंटल किसान को 2 से 3 हजार रुपये का ​प्रॉफिट हो रहा है। इस सीजन में भी किसानों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट में मूंग की दाल को समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है।

किसानों की आय बढ़ेगी: राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही है। सरकार इस कोशिश में है कि किसानों को उनकी फसल के सही दाम मिलें। राज्य सरकार पिछले साल की तरह इस साल भी ग्रीष्मकालीन मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए तैयार हो गई है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की इनकम को डबल करने के विजन को आगे बढ़ा रही है। यह निर्णय भी उसी दिशा में लिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 3 सालों से ग्रीष्मकालीन मूंग को एमएसपी पर ही खरीद रही है। बता दें कि साल 2022 में भी सरकार ने मूंग की एमएसपी 7275 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें