khetivyapar Banner
  • होम
  • Uttar Pradesh Weather Update Today 08 March 2024 in Hindi, ज...

Uttar Pradesh Weather Update Today 08 March 2024 in Hindi, जाने आज उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्री के दिन कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में आज 08 मार्च का मौसम का हाल

Uttar Pradesh Weather Update Today 08 March 2024 in Hindi, जाने आज उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्री के दिन कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में आज 08 मार्च का मौसम का हाल
जाने आज उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्री के दिन कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में आज 08 मार्च का मौसम का हाल

मौसम विभाग आई.एम.डी. ने कल की मौसम जानकारी के अनुसार बताया की उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है जिनमे लखनऊ, कानपूर, वाराणसी, आगरा, अलीगढ, झाँसी जैसे शहर शामिल है। आज 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्री के पावन पर्व में उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ़ रहेगा, साथ ही आज के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 
ग़ाज़ियाबाद, कानपूर,गोरखपुर, बरैली, आगरा, मोरादाबाद में आज आसमान साफ़ रहेगा, लेकिन 9 मार्च से मौसम विभाग के अनुसार इन शहरों में तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।

जाने दिल्ली में आज 08 मार्च का मौसम का हाल:

दिल्ली में आज का मौसम आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई सम्भावना नहीं है, आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिकतम 27 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। मौसम जानकारी के अनुसार दिल्ली में कल 7 मार्च, अब तक के मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन था। यूँ तो उत्तर भारत में ठण्ड एकाएक वापस लौट आई है, जिसके चलते तापमान में ये उतार चढ़ाव देखने मिल रहा है। आज के वायु गुड़वत्ता सूचकांक के अनुसार नई दिल्ली में आज AQI 232  दर्ज किया गया। वही अन्य पड़ोसी शहरों जैसे ग़ाज़ियाबाद में 107, फ़रीदाबाद में 150, गुड़गांव में 160, नोएडा में 129, सोनीपत में 162, पानीपत में 103, रोहतक में 118, मेरठ में 79 वायु गुड़वत्ता सूचकांक दर्ज किया। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें