khetivyapar Banner
  • होम
  • Meghdoot Apps in Hindi: इस एप से मौसम को मात दे सकते हैं किस...

Meghdoot Apps in Hindi: इस एप से मौसम को मात दे सकते हैं किसान, जानें कैसे मिलेगी मदद

Meghdoot Apps in Hindi: इस एप से मौसम को मात दे सकते हैं किसान, जानें कैसे मिलेगी मदद
Meghdoot Apps in Hindi: इस एप से मौसम को मात दे सकते हैं किसान, जानें कैसे मिलेगी मदद

देश के कई हिस्सों में हर साल किसानों को मौसम की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ता है। जिस फसल को वे मेहनत से उगाते हैं, खराब मौसम उसे बर्बाद कर देता है। ऐसे में किसानों के लिए समय समय पर मौसम का पूर्वानुमान जारी होता रहता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए, मौसम विभाग ने मेघदूत नाम की एक एप लॉन्च की है। कई किसान इस एप के जरिए मौसम की जानकारी पाकर अपनी फसलों को बचा रहे हैं। किसानों को इस एप के जरिए मौसम की सटीक जानकारी मिलती है। कोई भी किसान इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है।

फसलों को बचाने में कारगर है मेघदूत:

केंद्र सरकार देश के किसानों को डिजिटल इंडिया के तहत तकनीक से जोड़ना चाहती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। अच्छी बात यह है कि इसको इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इसके माध्यम से मौसम की जानकारी के आधार पर किसानों को फसल को खतरे से बचाने की सलाह दी जाती है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से किसान अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। फिर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करके मौसम की जानकारी का सटीक अलर्ट पा सकते हैं।

कैसे करें मेघदूत ऐप का इस्तेमाल: मेघदूत ऐप को किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए बनाया गया है। यह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एक संयुक्त पहल है। मेघदूत ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से इसपर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनकर साइन इन किया जा सकता है। इस एप में हर मंगलवार और शुक्रवार को एग्रोमेट फील्ड यूनिट की ओर से फसल पर जिलेवार सलाह और मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मेघदूत एप से मौसम की जानकारी, बारिश, तापमान आर्द्रता, हवा की गति और दिशा से संबंधित 5 दिनों के पिछले और बाद के मौसम की जानकारी भी मिल जाती है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें