khetivyapar Banner
  • होम
  • Precipitation And Temperature For July 2023 in Hindi: जुलाई...

Precipitation And Temperature For July 2023 in Hindi: जुलाई 2023 के लिए वर्षा और तापमान का अनुमानित आउटलुक

Precipitation And Temperature For July 2023 in Hindi: जुलाई 2023 के लिए वर्षा और तापमान का अनुमानित आउटलुक
Precipitation And Temperature For July 2023 in Hindi: जुलाई 2023 के लिए वर्षा और तापमान का अनुमानित आउटलुक

वर्षाः भारतीय मौसम विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई 2023 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य और सकारात्मक पक्ष के भीतर होने की संभावना है। (दीर्घकालिक औसत एल.पी.ए. का 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। स्थानिक वितरण से पता चलता है कि मध्य भारत और आस-पास के दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों और पूर्वोत्तर और उत्तर- पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों सामान्य से लेकर अधिक वर्षा होने की संभावना है। उत्तर- पश्चिम, उत्तर-पूर्व, और दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में कई इलाकों में सामान्य से नीचे होने की संभावना है।

तापमानः जुलाई 2023 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक होने की संभावना है। केवल उत्तर- पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना है। केवल उत्तर- पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से नीचे तापमान होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें