khetivyapar Banner
  • होम
  • Grew Flowers in Hindi | इंजीनियर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर...

Grew Flowers in Hindi | इंजीनियर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर उगाए फूल, अब कमा रहे लाखों

Grew Flowers in Hindi | इंजीनियर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर उगाए फूल, अब कमा रहे लाखों

कहते हैं कि जब किसी चीज को मन से करो तो उसमें सफल होने की संभावना 99 फीसदी हो जाती है। और अगर अपना मनपसंद काम करो तो सुकून भी मिलता है। कुछ ऐसा ही क्या जमशेदपुर के रहने वाले सुशांत दत्ता ने। वह इंजीनियर थे। लेकिन फिर उन्होंने अपना काम करने की ठानी और जरबेरा फूलों की खेती करने की शुरुआत की। इसका नतीजा यह है कि इससे उन्हें अब लाखों रुपए की कमाई हो रही है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

पांच रंगों में आते हैं फूल:

जमशेदपुर के पटमदा के रहने वाले सुशांत दत्ता ने इंजीनियर बनने के बाद कई कंपनियों के जॉब ऑफर ठुकरा कर नई तकनीक से खेती करने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद सुशांत ने अपने दादा की परंपरागत खेती को नए ढंग से शुरू किया। वह आज जरबेरा फूल की खेती करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। सुशांत और उनकी टीम इस समय करीब पांच रंगों के जरबेरा फूलों की खेती कर रहे हैं। यह फूल बाजार में बिकने वाले सभी फूलों में सबसे महंगा है। 

6 महीने में लाखों पहुंची कमाई:

इस फूल को लोग एक समय में कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाते थे। सुशांत आज ये फूल खुद तैयार कर बाजार में भेज रहे हैं। सबसे पहले इन लोगों ने अपने गांव की मिट्टी की जांच कराई और फिर बैंक से लोन लेकर पॉली हाउस बनाया। फिर गूगल से जानकर एकत्र करके जरबेरा फूल की खेती शुरू की और आज सिर्फ 6 महीने में लाखों रुपये कमा रहे हैं।

सप्ताह में दो बार आते हैं फूल:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुशांत दत्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बाद उन्हें नौकरी के कई ऑफर आए थे। लेकिन उन्होंने मन बना लिया था की वे नौकरी नहीं करेंगे, पारंपरिक खेती करेंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने जरबेरा की खेती शुरू की है। वर्तमान में 2700 बीज लगाए गए हैं और इन पौधों में सप्ताह में दो बार फूल आते हैं जिन्हें वे बाजार में बेच रहे हैं और महीने में काफी मुनाफा भी कमा रहे हैं।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें