लहसुन लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई बीमारियों को यह ठीक करने की क्षमता रखता है। ठंड के समय इसका उपयोग भी बढ़ जाता है। ऐसे में लहसुन उगाने वाले किसान अपनी पैदावार बढ़ाकर मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को कृषि विशेषज्ञ पैदावार बढ़ाने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार किसान अमोनियम सल्फेट इस्तेमाल करके लहसुन की पैदावार बढ़ा सकते हैं। इसके बारे में सबकुछ...
दरअसल, अमोनियम सल्फेट एक प्रकार का नमक होता है। यह अमोनिया और सल्फ्यूरिक एसिड की रासायनिक प्रक्रिया से बनता है। इसका रंग सफेद होता है। इसमें 21 फीसदी नाइट्रोजन और 60 फीसदी सल्फर की मात्रा पाई जाती है। बता दें कि इसका इस्तेमाल खेती में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके इस्तेमाल से फसल की पैदावार बढ़ती है। लहसुन की खेती में लागत अधिक होती है क्योंकि इसके बीज महंगे होते हैं।
कैसे करना चाहिए अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल: