khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather today Delhi: दिल्ली में आज से फिर गर्म दिनों की शुरु...

Weather today Delhi: दिल्ली में आज से फिर गर्म दिनों की शुरुआत,जल्द ही देखने को मिलेगा लू का प्रकोप, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Weather today Delhi: दिल्ली में आज से फिर गर्म दिनों की शुरुआत,जल्द ही देखने को मिलेगा लू का प्रकोप, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
दिल्ली में आज से फिर गर्म दिनों की शुरुआत

देश की राजधानी दिल्ली में आज, 14 मई से आसमान साफ रहेगा साथ ही दिल्ली समेत इसके आसपास के इलाकों में अब तेज़ तपन वाली गर्मी परेशान करना शुरू करेगी। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने की सम्भावना है, साथ ही लू की स्थिति यहाँ बनी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली में निरंतर तेज़ चलने वाली सतही हवाएं चलने की सम्भावना है और पुरे हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जायेगा।
पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में बीच-बीच में कभी बादलों और बारिश तो कभी गर्मी और लू की स्थिति देखने मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान तेज़ी से बढ़ने की आशंका है, आपको बता दें की इस महीने दिल्ली में अधिकतम तापमान 7 मई को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहाँ इस पुर सप्ताह गर्मी और लू का सितम जारी रहने की सम्भावना है। 

नोएडा, गाज़ियाबाद समेत इन जगह भी बढ़ेगा तापमान का पारा Weather today Noida:

नोएडा और गाज़ियाबाद में भी आज 14 मई को आसमान साफ रहेगा साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है की इस हफ्ते के अंत में तापमान का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दिल्ली के नज़दीकी इलाकों खासकर उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, और राजस्थान के कई शहरों में तेज़ गरम हवाएं चलने की सम्भावना है।        


 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें