khetivyapar Banner
  • होम
  • Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे में बाढ़ का खतरा, रेड अलर...

Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
मुंबई में जारी हुआ मौसम अलर्ट

सावन की शुरुवात होते ही देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसे हालात की स्थिति बननी शुरू हो गई हैं। इस समय कई इलाकों में जलभराव से लोग प्रभावित हो रहे है। बारिश का आलम यह है की ना केवल सड़कें बल्कि रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते यातायात जाम की स्थिति बनी हुई है। ख़राब मौसम से उड़ाने और ट्रेनों के संचालन पर भी मौसम की मार का असर देखने को मिल रहा है। IMD ने 26 जुलाई को महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और गोवा में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगो को मौसम की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले 4-5 घंटों में तबाही की चेतावनी, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

मुंबई में जारी हुआ मौसम अलर्ट:

मौसम विभाग (IMD) ने महारष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 26 जुलाई को कई आसपास के ज़िलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है की पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भी आज भारी बारिश होगी। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, आज महाराष्ट्र के शहरों और कई उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। कल (25 जुलाई) मुंबई में भारी बारिश के बाद अंधेरी में जलभराव से सड़के नदियों की तरह बनती दिखाई दी। जिससे कल ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग बहुत परेशान हुए।

ये भी पढ़ें... एमपी में मूसलाधार बारिश जारी, कई इलाकों में बनी बाढ़ सी स्थिति, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

जाने पुणे का मौसम: महानगरी मुंबई के अलावा पुणे में भी लगातार बारिश आफत की तरह बरस रही है, जिसके कारण लोगों का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में पुणे में बहुत भारी बारिश की संभावना दी है। इसके अलावा कई नज़दीकी ज़िलों में में भी तेज़ बारिश की सम्भावना है। इन जगहों पर तेज़ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) से चल सकती हैं। लगातार हो रही बारिश से पुणे में मुला मुथा नदी उफान पर है, इस समय यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र की काई अन्य नदियों में भी जल का स्तर बढ़ गया है।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें