khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इन ज़िलों में हीटवेव ज...

Weather Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इन ज़िलों में हीटवेव जारी, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इन ज़िलों में हीटवेव जारी, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के इन ज़िलों में हीटवेव जारी

देश में इस समय प्री मानसून की गतिविधि देखने मिलना शुरू हो गई है, इस दौरान मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में भी हल्की बारिश के आसार नज़र आ रहे है। हालाँकि यहाँ के कई ज़िलों में अभी भी हीटवेव का अलर्ट जारी है और गर्मी का मौसम बना हुआ है। साथ ही कानपूर, झाँसी, वाराणसी, आगरा, अलीगढ जैसे ज़िलों में तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है, इस बीच मीरुत, बिजनौर, गोरखपुर में आज का मौसम, मोरादाबाद, नॉएडा, ग़ाज़ियाबाद में हल्की बारिश की सम्भावना है। आईएमडी के अनुसार, मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से चल रहा है।  

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम:

  1. लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का मौसम साफ और तेज़ सतही हवाएं चलने की सम्भावना बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक होने की आशंका है, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  2. कानपूर: IMD ने आज कानपूर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उनके अनुसार, आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
  3. वाराणसी: आज वाराणसी  में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है की आज यहाँ लू चलने की स्थिति बन सकती है।
  4. अयोध्या: अयोध्या में आज गर्मी और लू की सम्भावना है, वहीँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  5. मीरुत: आज यहाँ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने की सम्भावना है, वहीँ अधिकतम तापमान में कमी की उम्मीद है। यहाँ अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
     
लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें