khetivyapar Banner
  • होम
  • पेड़ों की खेती में बंपर मुनाफा: 10 रुपए के डिपॉजिट पर बिहार...

पेड़ों की खेती में बंपर मुनाफा: 10 रुपए के डिपॉजिट पर बिहार वन विभाग देगा पौधे, 3 वर्ष बाद मिलेगा 6 गुनाह अनुदान

पेड़ों की खेती में बंपर मुनाफा: 10 रुपए के डिपॉजिट पर बिहार वन विभाग देगा पौधे, 3 वर्ष बाद मिलेगा 6 गुनाह अनुदान
पेड़ों की खेती में बंपर मुनाफा: 10 रुपए के डिपॉजिट पर बिहार वन विभाग देगा पौधे, 3 वर्ष बाद मिलेगा 6 गुनाह अनुदान

आज कल किसान पारंपरिक खेती छोड़ कर नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई किसान पुरानी फसलें छोड़कर पेड़ों की खेती भी कर रहे हैं। बहुत से किसानों को इससे बंपर फायदा भी हुआ है। ऐसे में बिहार बिहार का वन विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए 10 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट पर पौधे दे रहा है। तीन सालों में ये डिपॉजिट 6 गुना अधिक अनुदान के साथ वापस दिया जाएगा। 

25 से अधिक पौधे खरीदने होंगे: इस योजना का लाभ किसान तभी उठा पाएंगे जब 3 साल बाद ये पौधे 50% जीवित रहेंगे। किसानों को वन विभाग की नर्सरी से 25 से अधिक पौधे 10 रुपए के डिपॉजिट पर खरीदने होंगे। अगर अगले तीन सालों में ये पौधे 50% जीवित रहेंगे तो किसानों को प्रति पौधा 60 रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके साथ ही सिक्योरिटी मनी भी वापस कर दी जाएगी। 

समय-समय पर होगा निरीक्षण: बता दें कि बिहार के किसान और निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए अपने जिले में स्थित कृषि विभाग या वन विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद किसानों को ये पौधे दे दिए जाएंगे। समय समय पर वन विभाग के अधिकारी किसानों के खेत का निरीक्षण करेंगे। 3 साल पूरे होते ही उनके खाते में अनुदान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि भेज दी जाएगी। अधिक  जानकारी के लिए https://forestonline.bihar.gov.in को विजिट करें। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें