khetivyapar Banner
  • होम
  • Millet Seeds in Hindi | खेती से कमाएं मुनाफा, यहां से बेहद स...

Millet Seeds in Hindi | खेती से कमाएं मुनाफा, यहां से बेहद सस्ते में पाएं बाजरे के बीज

Millet Seeds in Hindi | खेती से कमाएं मुनाफा, यहां से बेहद सस्ते में पाएं बाजरे के बीज

देश विदेश में इन दिनों मोटा अनाज खाने का चलन फिर बढ़ है। ऐसा इसके पौष्टिक तत्वों के कारण हुआ है। लोग बढ़ी मात्रा में इन मोटे अनाज को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। ऐसे में किसान इन मोटे अनाज की खेती करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। बाजरा भी एक मोटा अनाज है। बाजरे की खेती कई मायनों में लाभकारी है। भारत में बाजरा की खेती मोटे दाने वाले अनाज और हरे चारे के रूप में की जाती है। पशुओं के चारे के रूप में बाजरे के सभी भागों का इस्तेमाल किया जाता है। बाजरा एक ऐसा अनाज है, जो मनुष्य के साथ- साथ पशुओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

पौष्टिक गुणों से भरपूर है बाजरा
यह सब जानते हैं कि बाजरा पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। बाजरा शरीर में पोषण की कमी को दूर करता है। बाजरे में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, फाइबर पाया जाता है। पशुओं को भी बाजरे का चारा खिलाने के कई लाभ होते हैं। अगर आप भी हाइब्रिड बाजरे की खेती करके बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं और उसकी उन्नत किस्म RHB-173 का बीज मंगवाना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई जानकारी से खरीदारी कर सकते हैं। 

ऑनलाइन मंगा सकते हैं बाजरा
किसान अब ऑनलाइन भी बाजरा मंगा सकते हैं। राष्ट्रीय बीज निगम किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बाजरे की उन्नत किस्म RHB-173 का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां किसानों को दूसरी फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करके डिलीवरी करवा सकते हैं।

आरएचबी 173 बीज है खास
वैसे तो मार्केट में आपको बाजरे की बहुत सारी उन्नत किस्में मिल जाएंगी, लेकिन बाजरे की आरएचबी 173 किस्म काफी खास है। इसकी सबसे अच्छी खासियत है कि ये 75-80 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इसके अलावा यह अन्य किस्मों की तुलना में अधिक पैदावार देती है। इसके पौधे जब बड़े हो जाते हैं, तो इसे चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी बाजरे की आरएचबी 173 किस्म की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इसके बीज के डेढ़ किलो का पैकेट 280 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें