khetivyapar Banner
  • होम
  • किसानों के लिए जरूरी खबर: कृषि से जुड़ी सभी जानकारियों के लि...

किसानों के लिए जरूरी खबर: कृषि से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए इंस्टॉल करें ये चार ऐप, सरकार दे रही ये सुविधाएं

किसानों के लिए जरूरी खबर: कृषि से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए इंस्टॉल करें ये चार ऐप, सरकार दे रही ये सुविधाएं
किसानों के लिए जरूरी खबर: कृषि से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए इंस्टॉल करें ये चार ऐप, सरकार दे रही ये सुविधाएं

टेक्नोलॉजी ने हर क्षेत्र में अपनी पैठ बना ली है। भारत सरकार डिजिटलाइजेशन पर काफी काम कर रही है। ऐसे में, भारत जैसे देश में जैसे देश में जहां कृषक बेहद अहम माना जाता है, आधुनिकता ने खेती में भी अपनी जगह बना ली है। ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की में डिजिटलाइजेशन ने अहम रोल अदा किया है। अब किसान घर बैठे बहुत सी चीजें सीख सकते हैं। सरकार ने कई ऐसे ऐप लॉन्च किए हैं जो किसानों के लिए खेती को आसान बनाएंगे और वे घर बैठे नई तकनीक सीख सकेंगे। हम आपको बता रहे हैं 4 ऐसे एप्स जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे। 

1. फसल बीमा ऐप: जलवायु में बदलाव और अचानक मौसम की करवट के चलते किसानों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस ऐप के जरिए किसानों को बड़ी सहायता मिल सकती है। ये ऐप फसल के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है। नुकसान होने पर किसान 72 घंटो में फसल खराब होने की शिकायत ऐप पर दर्ज कर सकते हैं। इस ऐप पर फसल बीमा क्लेम की कैल्कुलेशन से लेकर अगले बीमा प्रीमियम की जानकारी भी मौजूद है। 

2. एमपी किसान ऐप: ये ऐप मध्य प्रदेश के किसानों के लिए है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आप घर बैठे खेती से जुड़ी हर छोटी-मोटी समस्या का समाधान मिल जाएगा। इस पर खेत का खतरा, खतौनी, बी-1 जैसे कागजात मिल जाएंगे। यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन की सुविधा, ई केवाईसी, फसल नुकसान मुआवजा की जानकारी, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण की जानकारी के अलावा कृषि आधारित सलाह भी मिल जाएगी। 

3. राज किसान ऐप: MP की तरह राजस्थान सरकार ने भी किसानों की सुविधा के लिए ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर खेती, बागवानी और पशुपालन योजनाओं की जानकारी और आवेदन की की सुविधा मिल जाती है। किसानों को ये ऐप डाउनलोड कर इस पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद घर बैठे कृषि योजनाओं में आवेदन, कृषि ऋण की सुविधा, फसल या व्यक्तिगत बीमा का लाभ आदि ले सकते हैं। ये सरकार की तरफ से एक निशुल्क सेवा है। 

4. पूसा कृषि ऐप: ये ऐप कृषि वैज्ञानिकों की ओर से जारी कृषि सलाह, फसल की नई किस्मों की जानकारी, मौसम पूर्वानुमान और कृषि तकनीकों के बारे में पूरी अपडेट देता है। इसके जरिए किसान को पहले से ही मौसम की जानकारी और कृषि कार्यों के लिए एडवाइजरी मिल जाएगी। 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें