khetivyapar Banner
  • होम
  • Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद, जान...

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद

मौसम विभाग IMD ने रविवार को रिपोर्ट में बताया है की आने वाले तीन से चार दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद की जा रही है, साथ ही देश के उत्तर पश्चिम और मध्य से पूर्वी भारत तक गर्मी का प्रकोप अभी बना हुआ है। इन क्षेत्रों के राज्यों में लू और भीषण गर्मी से लोग अभी भी जूझ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले फिलहाल गर्मी में कुछ कमी आई है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसून अपनी स्थिति बनाये बैठा है, जिससे वहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है।  

जानिए आज दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल:

आज 3 जून, सोमवार दिल्ली में मौसम करवट बदल सकता है, अनुमान है की आज राजधानी दिल्ली में आज का मौसम गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। पिछले 2 दिनों में तापमान में भी गिरावट आयी है, कल रविवार को दिल्ली में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही आज पूर्वानुमान है की यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आपको बता दे की दिल्ली में कुछ हद्द तक गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई है।

जानिए कल देश के इन शहरों में रहा सबसे अधिक तापमान: आई.एम.डी ने कल रविवार को कुछ क्षेत्रों में देश का अधिकतम तापमान दर्ज किया जिसमे उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस के लगभग जोकि कल देश में सबसे गर्म शहर रहा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में सबसे ज्यादा तापमान 52 डिग्री के पार पहुंच गया था, जो फ़िलहाल 46.2 डिग्री है, वहीँ उत्तर प्रदेश में झाँसी और कानपुर में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा हरियाणा के सिरसा और भिवानी और राजस्थान के गंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर  में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें