khetivyapar Banner
  • होम
  • Weather today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत,...

Weather today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Weather today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
दिल्ली, उत्तर प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज, 10 मई को आसमान में बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है, इसके साथ ही आज दिल्ली में गर्मी का माहौल बना रहेगा, अनुमान है की आज यहाँ अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की स्थिति है। कल भी यहाँ सताने वाली गर्मी के साथ बारिश भी देखने मिलेगी। इस समय दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भी यही मौसम बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम Weather Uttar Pradesh:

उत्तरप्रदेश में लगातार मौसम पैटर्न बदलते देखा जा रहा है, जहाँ कभी लू तो कभी बारिश की गतिविधियाँ देखने मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 10 मई को उत्तरप्रदेश के कई ज़िलों में बारिश की सम्भावना बताई है। जिनमे कानपूर, वाराणसी, अयोध्या, गाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर, आगरा, बिजनौर, गोरखपुर, बलिया जैसे कई अन्य ज़िले शामिल है।

आज, 10 मई लखनऊ में मौसम साफ़ रहेगा पर बीच बीच में आसमान में बादल छाए रहेंगे, इस दौरान आज यहाँ अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 
आज, 10 मई कानपूर में आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की छिटपुट बारिश की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 
आज, 10 मई गाज़ियाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की छिटपुट बारिश की बौछारों की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। इस दौरान आज यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें