khetivyapar Banner
  • होम
  • Kafal Fruit Benefits: पहाड़ी काफल फल के सेवन से नहीं होगी शरी...

Kafal Fruit Benefits: पहाड़ी काफल फल के सेवन से नहीं होगी शरीर में पानी की कमी, जाने इसके फायदे khetivyapar पर

Kafal Fruit Benefits: पहाड़ी काफल फल के सेवन से नहीं होगी शरीर में पानी की कमी, जाने इसके फायदे khetivyapar पर
काफल फल के फायदे

काफल के फल में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इस भीषण गर्मी में शरीर के लिये किसी इलेक्ट्रोलाइट से कम नहीं है। इस फल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी साथ ही इसका सेवन करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

काफल Kafal Fruits:

काफल एक पहाड़ी फल होता है जो पहाड़ो में भरपूर मात्रा में मिल जायेगा। गर्मी के मौसम में यह फल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कुछ खास एंटीआक्सीडेंट प्रदान करता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसका रंग हल्का गुलाबी होता है और इसकी चमकदार त्वचा होती है। इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता है, जो इसे बहुत पसंदीदा बनाता है। काफल का सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन सिस्टम को संतुलित रखने में मदद मिलती है। इसका फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

काफल बनाने का तरीका:

  1. काफल पन्ना बनाने के लिये सबसे पहले एक पतीले में काफल डालकर पानी से धुल लें।
  2. फिर उसी पतीले में पानी डालकर पुदीना की पत्तियां, नमक और चीनी डालकर उबाल लें।
  3. इसके बाद छन्नी से छानकर जूस के रूप में बना लें।
  4. बचे हुये काफल को हाथ से रगड़कर इसका भी जूस निकाल लें और छान लें। 
  5. एक गिलास काफल के जूस में 1-2 आइस क्यूब डालकर हल्का काला नमक और का रस डालें।

काफल पन्ना पीने के फायदे: काफल पन्ना पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और पानी की कमी नहीं होती है। इसका सेवन करने से गर्मियों में पेट संबंधी बीमारियों से दूर रखता है। इसके अलावा गर्मियों में लो बीपी, शरीर में अकड़न और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें