khetivyapar Banner
  • होम
  • इस पेड़ को उगाकर लाखों-करोड़ों कमा सकते हैं किसान भाई

इस पेड़ को उगाकर लाखों-करोड़ों कमा सकते हैं किसान भाई

इस पेड़ को उगाकर लाखों-करोड़ों कमा सकते हैं किसान भाई
इस पेड़ को उगाकर लाखों-करोड़ों कमा सकते हैं किसान भाई

किसान अब परंपरागत खेती के साथ मुनाफे के सौदे वाली खेती की तरफ भी रुख कर रहे हैं और जो किसान भाई ऐसा नहीं कर रहे हैं उन्हें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। किसानों को लकड़ी की खेती पर भी विचार करना चाहिए, क्योंकि इसमें बहुत अधिक मुनाफा है। बहुत से पेड़ ऐसे हैं जिनकी लकड़ियों की कीमत लाखों में होती है। 


महोगनी का पेड़ लगाकर किसान भाई आसानी से लाखों-करोड़ों रुपए कमा सकते है। दरअसल महोगनी का पेड़ बहुत कीमती होता है और इसका इस्तेमाल लकड़ी के अलावा भी बहुत सी जगहों पर होता है। 
इसकी शुरुआत एक एकड़ में पेड़ लगाने से करनी चाहिए। ये पेड़ एक एकड़ में करीब 100 से 120 आसानी से लगाए जा सकते है। इन्हें कतारों में लगाया जाता है ताकि पेड़ों के बीच में जो जगह बचती है उसमे दूसरी परपरागत खेती की जा सके।
महोगनी के पेड़ के बीज और पत्ते दोनों ही महंगे दामों पर बिकते है। इसकी लकड़ी बहुत महंगे दामों में जाती है, हालांकि इसमें लकड़ी के रंग के आधार पर कीमत तय होती है।


इसकी लकड़ी की कीमत बाजार में 2500 रुपये क्यूबिक फिट होती है। एक पेड़ से लगभग 35 से लेकर 45 क्यूबिक फिट लकड़ी आसानी से हासिल हो जाती है। इसके अलावा महोगनी के बीजों की कीमत बाजार में लगभग 1000 रुपये किलो के आसपास रहती है। महोगनी के पत्तों को भी बाजार में बेचा जाता है। इसलिए किसान महोगनी के पेड़ के हर पार्ट से अच्छे खासे पैसे कमाता है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें