मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत की है। इस एप का नाम है MP kisan App इस एप के जरिए किसानों को कई सुविधाएं मिलेंगी। प्राकृतिक आपदा समेत कई अन्य समस्याओं से जूझने वाले किसान इस मोबाइल एप के जरिए अपनी फसल की गिरदावरी खुद ही दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अब कहीं के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एमपी किसान एप को शुरू करने का मुख्य मकसद राज्य के किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देना है। इससे किसान इस ऐप के माध्यम से अपनी भूमि या खेत की जानकारी, खाता, खसरा खतौनी और नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना और सरकार की ओर से समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं।
इस एप के हैं कई फायदे: किसान इस एप की मदद से कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लिए पंजीकरण भी करा सकते हैं। किसानों अब इन सबके लिए सरकारी ऑफिसों में आवेदन करने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। एमपी किसान एप के जरिए किसान खाता नंबर को आधार नंबर से भी लिंक कर सकते हैं। साथ ही किसानों को इस एप के जरिए फसल के होने वाले नुकसान का मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी।
एप से ये लाभ उठा सकते हैं किसान: