khetivyapar Banner
  • होम
  • छोटी खेती या बागवानी के लिए भारत में आया एडवांस महिंद्रा ट्र...

छोटी खेती या बागवानी के लिए भारत में आया एडवांस महिंद्रा ट्रैक्टर, जाने इसकी कीमत

छोटी खेती या बागवानी के लिए भारत में आया एडवांस महिंद्रा ट्रैक्टर, जाने इसकी कीमत
किसानों के लिये सबसे एडवांस ट्रैक्टर

छोटी खेती या बागवानी के लिए महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर छोटे लिए काफी अच्छा और एडवांस है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में 2400 RPM के साथ 21 HP वाला शक्तिशाली केपेसिटी का इंजन दिया गया है। कंपनी के ओजा ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जो खेतीबाड़ी के सभी कामों को काफी आसानी से पूरा कर सकते है।

महिंद्रा ओजा 2121 की मुख्य विशेषताएं 

महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिये सबसे बेहतरीन विशेषताओं के साथ आया है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर व पावरफुल इंजन वाला जो 21 हॉर्स पावर के साथ 76 NM की टॉर्क जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को धूल मिट्टी से सुरक्षित रखता है। इस ट्रैक्टर से खेती और बागवानी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में करीब 2400 आरपीएम उत्पन्न करने वाला इंजन और ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 950 किलोग्राम रखी गई है। इससे किसान एक बार में अधिक फसल की ढुलाई करके समय और लागत की बचत कर सकते हैं। यह ट्रैक्टर ऑटोमैटिक ड्राफ्ट व डेप्थ कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ आता है। 

महिंद्रा ओजा 2121 के एडवांस फीचर्स 

महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर में Tilt and Telescopic Power स्टीयरिंग देखने को मिलता है, जो खेतों और गढ्ढों वाले रास्तों पर भी आराम से ड्राइव प्रदान करता है। यह छोटा ट्रैक्टर 12 Forward + 12 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आपको इसमें Oil Immersed ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं, जो टायरों पर फिसलन भरी सतह पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। इस मिनी ट्रैक्टर में Constant mesh with synchro shuttle टाइप ट्रांसमिशन है, जो फ्रंट और रियर दोनों दिशाओं में सुचारू गियर शिफ्टिंग में मदद करता  है। इस मिनी ट्रैक्टर में ऑटो स्टार्ट, क्रीपर मोड, ePTO और जीपीएस ट्रैक लाइव लोकेशन के साथ दिया गया है।

महिंद्रा ओजा 2121 का मूल्य

भारत में महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर (Mahindra OJA 2121) सबसे कम कीमत पर रखी गई है। इस ट्रैक्टर की कीमत करीब 4.97 लाख से 5.37 लाख रूपये रखी गई है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग-अलग हो सकती है। महिंद्रा ट्रैक्टर 6 साल की वारंटी भी देती है।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें